विधानसभा: आरटीओ में कथित भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, 3 अधिकारियों को जबरन अवकाश पर भेजा - सरनाईक

आरटीओ में कथित भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, 3 अधिकारियों को जबरन अवकाश पर भेजा - सरनाईक
  • आईपीएस अधिकारी की निगरानी में जांच
  • 3 अधिकारियों को जबरन अवकाश पर भेजा

Mumbai News. विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को परिवहन विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला जोर-शोर से उठा। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में आरोप लगाया कि जांच चलने के बावजूद परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी कथित रूप से भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे अधिकारियों को तत्काल हटाकर जबरन अवकाश पर भेजा जाए। जिस पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने तीन अधिकारियों को जबरन अवकाश पर भेजने का आदेश दिया।

वडेट्टीवार ने सदन में कहा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है, वे अभी भी उसी पद पर रहकर कथित रूप से पुराने तरीके से काम कर रहे हैं। वडेट्टीवार की मांग पर जवाब देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि आरटीओ विभाग में कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। सरकार ने आरोपों को गंभीरता से लिया है और जांच प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जबरन अवकाश पर भेजने का निर्णय लिया है। मंत्री ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रवींद्र भुयार, योगेश मोरे तथा मोटर वाहन निरीक्षक आनंद मोड के खिलाफ लगे आरोपों की जांच जारी है। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इन अधिकारियों को गुरुवार से अनिवार्य अवकाश पर भेजा जा रहा है।

आईपीएस अधिकारी की निगरानी में जांच

सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति भी की है। परिवहन मंत्री ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी

Created On :   9 July 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story