Raghav Juyal Birthday Party: राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, गोद में उठाकर कार में बैठाया, वीडियो हुआ वायरल

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, गोद में उठाकर कार में बैठाया, वीडियो हुआ वायरल
पॉपुलर एक्टर और डांसर राघव जुयाल इन दिनों अपनी फिल्म भाई तेरा सुपरस्टार को लेकर चर्चा में है। इसी बीच आज 10 जुलाई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले यानी 9 जुलाई की रात उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पॉपुलर एक्टर और डांसर राघव जुयाल इन दिनों अपनी फिल्म भाई तेरा सुपरस्टार को लेकर चर्चा में है। इसी बीच आज 10 जुलाई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले यानी 9 जुलाई की रात उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में कई जाने-माने सेलेब्स शामिल हुए, लेकिन पूरी लाइमलाइट शहनाज गिल और शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान ने लूट ली। इस दौरान शहनाज गिल और राघल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई हैं।

राघव जुयाल के इस 35वें बर्थडे बैश की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान राघव और शहनाज गिल की ट्यूनिंग ने खींचा। एक वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे देखा जा सकता है. इस वीडियो के बाद से फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो गई है।

राघव जुयाल ने शहनाज गिल को गोद में उठाकर कार में बैठाया

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव जुयाल पहले से ही गाड़ी के अंदर बैठे हुए हैं। इसके बाद शहनाज़ गिल वहां पहुंचती हैं। कार के अंदर जगह कम होने या दूसरी तरफ जाने का रास्ता न होने की वजह से राघव जुयाल बड़े ही केयरिंग अंदाज में शहनाज को अपनी गोदी में उठाते हैं और उन्हें घुमाकर दूसरी साइड आराम से बैठा देते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राघव जुयाल आज 10 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, अमन गुप्ता, रवि दुबे, सरगुन मेहता और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए।

Created On :   10 July 2026 1:12 PM IST

Tags

Next Story