Rajesh Sharma Health Update: एक्टर राजेश शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट आया सामने, सुदीपा चटर्जी ने दी जानकारी, जानें कैसे बिगड़ी तबियत

एक्टर राजेश शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट आया सामने, सुदीपा चटर्जी ने दी जानकारी, जानें कैसे बिगड़ी तबियत
हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर कीड़े के काटने के बाद राजेश शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर कीड़े के काटने के बाद राजेश शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर राजेश शर्मा इस समय कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी सेहत को लेकर उनके दोस्त और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने जानकारी शेयर की है।

वो पहले से थोड़ा बेहतर हैं

हाल ही में उनकी फैमिली फ्रेंड और एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने बताया कि शर्मा अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुदीपा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘अब वो पहले से थोड़ा बेहतर हैं। यह किसी अज्ञात कीड़े के काटने का मामला है। उनकी जांच चल रही है और डॉक्टर लगातार उनकी हालत मॉनिटर कर रहे हैं। इलाज जारी है और पिछले दो दिनों में उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘राजेश जी की मां काफी बुजुर्ग हैं और उनकी बहन विदेश में थीं, इसलिए हम उनके फैमिली फ्रेंड हैं। जैसे ही हमें इस बारे में पता चला, हम तुरंत अस्पताल पहुंचे।’ सुदीपा ने यह भी बताया, ‘हैदराबाद से वापस आने के बाद उन्हें बुखार था। उन्होंने सोचा कि शायद सामान्य बुखार है या मच्छर के काटने की वजह से हुआ होगा, इसलिए घर पर ही रहे। लेकिन जब तबीयत ज्यादा खराब लगी तो वह पास के अस्पताल गए, जहां उन्हें भर्ती किया गया।’

कैसे बिगड़ी राजेश शर्मा की तबीयत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान, घनी झाड़ियों के पास उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में यह मामूली लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत इलाज नहीं करवाया। लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। उनके पैर में तेज दर्द हुआ और तबीयत खराब होने लगी। इसके बावजूद वह फ्लाइट से कोलकाता चले गए। यात्रा के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और बेचैनी बढ़ गई। अगले दिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Created On :   10 July 2026 10:44 AM IST

Tags

Next Story