Adarsh Baal Vidyalaya: केके मेनन की नई सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

केके मेनन की नई सीरीज आदर्श बाल विद्यालय की पहली झलक आई सामने, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन जल्द ही नई वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालया' में नजर आएंगे। यह कॉमेडी-ड्रामा एक बेफिक्र प्रधानाध्यापक और उनकी टीम की कहानी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता केके मेनन जल्द ही नई वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालया' में नजर आएंगे। यह कॉमेडी-ड्रामा एक बेफिक्र प्रधानाध्यापक और उनकी टीम की कहानी है, जो शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक को फिर से शुरू करने का प्रयास करते हैं। इस सीरीज की पहली झलक सामने आ गई है। साथ ही निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया दिया है। तो चलिए जान लेते है ये सीरीज कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

कब और कहां स्ट्रीम होगी 'आदर्श बाल विद्यालया'

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी।

सीरीज की कहानी

यह कहानी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (केके मेनन) नाम के एक लापरवाह स्कूल प्रिंसिपल की है। वे कैम्ब्रिज में सरकार द्वारा प्रायोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाना चाहते हैं। उनकी इसी इच्छा के कारण वे अपनी टीचर्स की टीम के साथ मिलकर शहर के सबसे पिछड़े और खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में से एक को सुधारने के काम में जुट जाते हैं।

'आदर्श बाल विद्यालया' की स्टार कास्ट

'आदर्श बाल विद्यालया' सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।

Created On :   9 July 2026 3:00 PM IST

Tags

Next Story