Celebs on Social Media: रग्ड लुक से छाए फिल्म मातृभूमि एक्टर सलमान खान, उधर गोवा प्रोजेक्ट मामले में कोर्ट का नोटिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक साथ दो अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में हैं। एक ओर उन्होंने अपनी फिट और रफ लुक की झलक साझा दिखाकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी , तो दूसरी ओर गोवा में उनसे जुड़े एक हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर कानूनी विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनकी नई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़े -सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?
पहाड़ों के बीच सलमान खान
सलमान ने सोशल मीडिया पर पहाड़ों और हरियाली के बीच बैठी अपनी दो तस्वीरें साझा की और सिर्फ लिखा 'मातृभूमि'। तस्वीरों में उनका रग्ड लुक, ब्लैक स्लीवलेस बनियान, रिप्ड जींस और काउबॉय हैट फैंस को काफी पसंद आया। पहाड़ों के बीच लूट में एक कुर्सी पर बैठे सलमान की तस्वीर पोस्ट होते ही वायरल हो गयी। पहली तस्वीर में वह सिर झुकाए बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में प्रकृति के बीच आराम करते नजर आ रहे हैं। 60 की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर उनके फैंस हैरान हैं।
यह भी पढ़े -'तुम्हारी मुस्कान हमेशा दिल में रहेगी', दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे फैन के निधन पर पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि
गोवा हाउसिंग मामले में नोटिस
इसी बीच सलमान खान का नाम गोवा के कैंडोलिम स्थित एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कानूनी विवाद में भी सामने आया है। कैलांगुट निर्वाचन क्षेत्र फोरम की ओर से दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील कोस्टल रेगुलेशन जोन क्षेत्र के पास नियमों का उल्लंघन कर रिहायशी विला और अन्य निर्माण किए गए। याचिका में सलमान से जुड़ी कंपनी क्लासिक सिटी इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का भी उल्लेख किया गया है और दावा किया गया है कि परियोजना स्वीकृत बिल्डिंग प्लान से अलग बनाई गई।
मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने गोवा सरकार, गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी, कैंडोलिम ग्राम पंचायत, पर्यावरण मंत्रालय और सलमान खान से जुड़े पक्षों सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। फिलहाल अदालत ने केवल नोटिस जारी किया है और मामले की सुनवाई आगे होगी। ऐसे में सलमान खान इस समय एक ओर अपनी नई फिल्म ‘मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर गोवा प्रोजेक्ट से जुड़े कानूनी मामले के कारण भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Created On :   8 July 2026 5:11 PM IST












