Toxic First Song Tabaahi: फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' हुआ रिलीज, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब से फिल्म का वाइल्ड टीजर रिलीज हुआ है फैंस को मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'तबाही' आज रिलीज कर दिया है। इस गाने में कियारा आडवाणी और यश की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है।
यह भी पढ़े -अयोध्या में अनुपम खेर ने राम मंदिर में की पूजा, ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले लिया आशीर्वाद
अलग अलग भाषा में रिलीज हुआ गाना
'टॉक्सिक' का गाना 'तबाही' हिंदी सहित, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। 'तबाही' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसे राज शेखर ने लिखा है। इसका संगीत विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने मिलकर तैयार किया है। इस गाने को यश और कियारा आडवाणी के ऊपर फिल्माया गया है।
यह भी पढ़े -सलमान खान से तुलना पर कुनाल खेमू बोले, 'मैं किसी की नकल करने की कोशिश नहीं कर रहा'
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
तमाम रिलीज डेट बदलने के बाद 'टॉक्सिक' को 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में कियारा और यश के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Created On :   8 July 2026 2:14 PM IST












