Queen 2 Legal Case: रिलीज से पहले विवादों में आई कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 2, 250 करोड़ के लीगल केस में JioStar ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला?

रिलीज से पहले विवादों में आई कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 2, 250 करोड़ के लीगल केस में JioStar ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' एक सक्सेसफुल फिल्म में से एक है। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था अब एक दशक से ज्यादा के बाद 'क्वीन 2' फिल्म आ रही है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा नहीं हुआ है और फिल्म बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' एक सक्सेसफुल फिल्म में से एक है। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था अब एक दशक से ज्यादा के बाद 'क्वीन 2' फिल्म आ रही है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा नहीं हुआ है और फिल्म बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है। फैंटम स्टूडियोज और जियोस्टार इसे लेकर आमने-सामने आ गए हैं। जहां फैंटम स्टूडियोज का आरोप है कि ये फिल्म अनऑफिशियल सीक्वल है तो वहीं इसका जवाब देते हुए जियोस्टार ने कहा है कि ये ओरिजिनल कहानी है।

फैंटम स्टूडियोज के आरोप पर बोला जियोस्टार?

फैंटम स्टूडियोज के आरोप पर JioStar ने अपनी सफाई दी है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक जियोस्टार की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया, 'ये एक ओरिजिनल और स्वतंत्र कहानी है। इसका किसी पुरानी कहानी, किरदार और किसी भी तरह के क्रिएटिव पहलू से कोई ताल्लुक नहीं है। ये किसी का प्रीक्वल या सीक्वल नहीं है। कंगना रनौत और StarStudio18 अभी नए प्रोडक्शन पर वर्क कर रहे हैं।

फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ 250 करोड़ का मुकदमा दायर किया

बता दें कि फिल्म क्वीन को फैंटम फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। ये प्रोडक्शन कंपनी विकास बहल, मधु मंटेना, विक्रम मोटवानी और अनुराग कश्यप ने शुरू की थी। हालांकि साल 2019 में जब मीटू आंदोलन के दौरान विकास बहल का नाम आया था तो सभी के बीच मतभेद हो गए थे और साल 2019 में ये प्रोडक्शन कंपनी बंद हो गई।

साल 2022 में इसे मधु मंटेना ने शीतल तलवार के साथ मिलकर फिर से शुरू किया और इसका नाम रखा गया फैंटम स्टूडियोज। इसके पास क्वीन के 50 फीसदी राइट्स है, जिनमें सीक्वल बनाना भी शामिल है। उसका आरोप है कि बिना इजाजत लिए जियोस्टार क्वीन 2 बना रहा है। ऐसे में फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। लेकिन, अब जियोस्टार ने साफ कहा है कि क्वीन 2 नई और अलग कहानी है और इस पर किसी का हक नहीं है।

'क्वीन 2' की शूटिंग हो चुकी है पूरी

बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में कंगना रनौत ने क्वीन 2 का ऐलान किया था। इसका डायरेक्शन विकास बहल कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। विकास और कंगना ने टीम के साथ केक काटते हुए इसका जश्न मनाया था।

Created On :   8 July 2026 6:17 PM IST

Tags

Next Story