Reactions On Dada First Poster: फिल्म दादा का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, राजकुमार राव क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के किरदार में आए नजर

फिल्म दादा का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, राजकुमार राव क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के किरदार में आए नजर
राजकुमार राव जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' में वह सौरव गांगुली का रोल निभाएंगे। आज मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजकुमार राव जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' में वह सौरव गांगुली का रोल निभाएंगे। आज मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें राजकुमार राव, सौरव के सबसे यादगार पल को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।

कैसा है फिल्म का पोस्टर

फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव सौरव गांगुली के किरदार में नजर आ रहे हैं। खुशी में उन्होंने अपनी जर्सी उतार दी है। यह पल 13 जुलाई 2002 का है, जब भारत ने नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीता था। जीत के बाद गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारकर लहराई थी। मेकर्स ने पोस्टर के जरिए बताया है कि यह फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होगी।

फिल्म के पहले पोस्टर पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।' परमीत सेठी ने कहा 'बधाई हो भाई, इसका बेसब्री से इंतजार है!' कई यूजर्स ने फिल्म के पोस्टर की इसलिए आलोचना की है कि इसकी एडिटिंग बहुत खराब हुई है। एक यूजर ने लिखा 'यह अच्छा नहीं है। चैट जीपीटी इससे अच्छा बना देगा।' एक और यूजर ने लिखा 'क्या इसे किसी ऐसे बच्चे ने बनाया है, जिसने कल रात ही फोटोशॉप सीखा है?' एक और यूजर ने लिखा 'पोस्टर बनाने से पहले कम से कम एआई का पेड सब्सक्रिप्शन ले लिया होता।'

Created On :   8 July 2026 12:48 PM IST

Tags

Next Story