Ayesha Khan Trolled on Wimbledon Visit: विंबलडन के पेज पर नजर आई फिल्म ‘धुरंधर’ फेम आयशा खान, यूजर्स ने किया ट्रोल बोले- पेज हैक हो गया क्या?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया का सबसे पुराना और सबसे पॉपुलर टेनिस टूर्नामेंट ‘विंबलडन’ इस समय चर्चा में है। जहां वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी अपनी योग्यता साबित करने मेंं लगे हुए हैं। इस बीच आयशा खान भी विंबलडन पहुंची, जिसकी तस्वीरें विंबलडन के ऑफिशियल पेज ने शेयर की। लेकिन अब इन तस्वीरों पर यूजर्स एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?
विंबलडन ने शेयर की तस्वीरें
दरअसल, विंबलडन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक्ट्रेस आयशा खान की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘बॉलीवुड स्टार आयशा खान ने सेंटर कोर्ट की शोभा बढ़ाई।’ पोस्ट में एक्ट्रेस रेड कलर की शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में आयशा फ्रेड पेरी के स्मारक के पास खड़ी नजर आ रही हैं। बता दें कि फ्रेड पेरी पहले पुरुष खिलाड़ी थे, जिन्होंने पहला विंबलडन जीता था। एक तस्वीर में आयशा विंबलडन की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं।
बॉल पर किया सिग्नेचर
फोटो में एक्ट्रेस टेनिस बॉल पर अपना सिग्नेचर करती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक तस्वीर में आयशा आइसक्रीम का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। बाकी तस्वीरों में आयशा विंबलडन कोर्ट घूमती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -'तुम्हारी मुस्कान हमेशा दिल में रहेगी', दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे फैन के निधन पर पवन कल्याण ने दी श्रद्धांजलि
यूजर्स ने किया ट्रोल
अब पोस्ट सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ये विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि आयशा सच में विंबलडन पहुंची हैं और विंबलडन ने उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘विंबलडन पेज हैक हो गया है क्या?’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया- ‘उनसे टेनिस के रूल्स के बारे में पूछिए।’ एक ने लिखा- ‘विंबलडन के पास खबरें खत्म हो गई हैं क्या? क्या है उनकी उपलब्धियां?’
Created On :   8 July 2026 5:49 PM IST












