Anshula Kapoor Rohan Thakkar Reception: अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, रितेश और जेनेलिया से लेकर रेखा तक ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने मंगलवार शाम को एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स न्यूली वेड कपल को बधाईंयां देने के लिए शामिल हुए। गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने हमेशा की तरह पूरी महफिल लूटी ली। वहीं रितेश और जेनेलिया नो शनदार लुक में एंट्री मारी। वहीं जाह्नवी और खुशी का लुक भी बेहद शानदार था। अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रिसेप्शन में रेड आउटफिट में खूबसूरत लगीं अंशुला कपूर
बता दें कि अपने रिसेप्शन के लिए अंशुला कपूर ने रेड कलर का फ्यूजन आउटफिट कैरी किया था जबकि उनके दूल्हे रोहन ठक्कर ब्लैक और गोल्डन कलर के आउटफिट में जंच रहे थे। न्यूली वेड कपल ने पैप्स के लिए जमकर पोज भी दिए।
यह भी पढ़े -सलमान खान से तुलना पर कुनाल खेमू बोले, 'मैं किसी की नकल करने की कोशिश नहीं कर रहा'
अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे थे जैकी श्रॉफ
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ एक पौधा लेकर पहुंचे थे और उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। एक्टर ने इस दौरान ब्लैक कलर का बंद-गला सूट पहना हुआ था।
जाह्नवी कपूर लगीं बला की हसीन
अपनी सौतेली बहन के रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली। पेद्दी एक्ट्रेस ने लैवेंडर-गोल्ड कलर शिमरी साड़ी पहनी थी।
रितेश और जेनेलिया भी अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में हुए शामिल
एक्टर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में शानदार एंट्री की। रितेश ने इस दौरान नेवी कलर का बंदगला सूट पहना था, जबकि जेनेलिया ने शिमरी एम्ब्रॉइडरी वाली ड्रेस पहनी थी।
भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में ब्लैक और सिल्वर कलर के शानदार लहंगे में पहुंची थी।
रेखा ने लूटी महफिल
शनाया कपूर भी लगीं बला की खूबसूरत
यह भी पढ़े -पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आई, नोबडी' का टीजर रिलीज, दमदार एक्शन और सस्पेंस की झलक
बॉबी देओल
रकुल प्रीत और जौकी भगनानी
हिमेश रशमिया
अनिल कपूर ब्लैक सूट में लगे डैपर
वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे
Created On :   8 July 2026 10:57 AM IST












