Ohh My Dog Teaser: रिलीज हुआ फिल्म 'ओह माय डॉग' का टीजर, पंकज त्रिपाठी की दिखी झलक, इस तारीख पर होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘ओह माय गॉड 2' जैसी सफल फिल्म देने वाले निर्देशक अमित राय अब दर्शकों के लिए एक कहानी लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है-'ओह माय डॉग'। फिल्म की टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में इंसानों और कुत्तों के बीच बिना शर्त प्यार और वफादारी की एक कहानी की झलक दिखती है।
यह भी पढ़े -दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो, बोलीं- हमारा साथ सिर्फ जीवन नहीं, एक संपूर्ण सफर था
कैसी है फिल्म का टीजर
टीजर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो' से होती है, जो तुरंत पुरानी यादें ताजा कर देता है। साथ ही कहानी की मासूमियत, अपनापन और इमोशनल गहराई को खूबसूरती से दिखाता है। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'ओह माय डॉग' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्यार, दोस्ती, दया और करुणा जैसे विषयों को दिखाते हुए 250 से ज्यादा कुत्तों को शामिल करती है।
यह भी पढ़े -'आपने सिनेमा को घर जैसा बना दिया', पद्मिनी कोल्हापुरे ने हेमा मालिनी के योगदान को सराहा
'OMG 2' DIRECTOR AMIT RAI'S NEXT FILM IS 'OHH MY DOG' – TEASER OUT NOW – IN CINEMAS 31 JULY 2026... #AmitRai, who previously directed the much-loved and successful #OhMyGod2, returns with his next film, titled #OhhMyDog, which is set for a theatrical release on 31 July 2026.
— Tushar Jadhav (@imjadhavtushar) July 7, 2026
The… pic.twitter.com/R9As6AbQRZ
फिल्म स्टार कास्ट
फिल्म 'ओह माय डॉग' में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ और विजय मिश्रा नजर आएंगे। इस फिल्म में 250 से ज्यादा कुत्ते हैं। वहीं ऑस्कर और ब्रूनो नाम के प्रशिक्षित डॉग्स भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह फिल्म एक छोटे बच्चे और कुत्ते के बीच के खूबसूरत रिश्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी बताती है।
यह भी पढ़े -फिल्म 'ब्लू 52' को लेकर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने की बात, बोलीं-मेरे लिए हमेशा बहुत खास फिल्म रहेगी
Created On :   7 July 2026 4:11 PM IST












