Box Office Collection: वीकएंड पर आलिया की फिल्म 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आई तेजी, जानें 'बेबी डू डाई डू' का कैसा रहा हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई सारे बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुई है। वहीं शुक्रवार को आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी। वीकएंड पर आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। इसने शुरू से ही अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत की। वीकएंड पर भी इस फिल्म ने निराश किया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में दोबारा उछाल आया है।
यह भी पढ़े -रंगभेद को लेकर राजीव खंडेलवाल ने पेश की राय, कहा- इंसान की असली पहचान उसकी सूरत नहीं, बल्कि सीरत होती है
अल्फा कलेक्शन
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अदाकारी से सजी फिल्म 'अल्फा' ने वीकएंड पर शानदार कमाई की है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था। तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 34 करोड़ रुपये हो चुका है।
वेलकम टू द जंगल
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में दूसरे वीकएंड पर उछाल आया है। दूसरे रविवार को इसने 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे शनिवार को इसने 7.35 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने अब तक कुल 114.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
यह भी पढ़े -अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में अर्जुन और शनाया कपूर पर गिरी कलीरे, शादी की अटकलों ने पकड़ा जोर
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। तीसरे दिन इसने 83 लाख रुपये कमाए हैं। दूसरे दिन इसने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले दिन 53 लाख रुपये से खाता खोला था। इसका टोटल कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है।
Created On :   6 July 2026 11:55 AM IST












