अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में अर्जुन और शनाया कपूर पर गिरी कलीरे, शादी की अटकलों ने पकड़ा जोर

अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में अर्जुन और शनाया कपूर पर गिरी कलीरे, शादी की अटकलों ने पकड़ा जोर
अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में पूरे उत्साह के साथ शुरू हो चुकी हैं। मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी से पहले कपूर परिवार ने अंशुला की चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया, जो पंजाबी विवाह परंपरा की एक महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है।

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी की रस्में पूरे उत्साह के साथ शुरू हो चुकी हैं। मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी से पहले कपूर परिवार ने अंशुला की चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया, जो पंजाबी विवाह परंपरा की एक महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है।

इस रस्म के दौरान दुल्हन अपने चूड़े से बंधे कलीरे परिवार के अविवाहित सदस्यों के ऊपर झटकती है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर कलीरा गिरता है, उसकी शादी भी जल्द होने वाली होती है।

अंशुला कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, इस बार कलीरे अर्जुन कपूर और शनाया कपूर पर गिरे। एक तस्वीर में दोनों कैमरे के सामने कलीरे का एक हिस्सा दिखाते हुए मुस्कुराते नजर आए।

तस्वीरों में अंशुला अपने परिवार के सभी अविवाहित सदस्यों पर कलीरे झटकती दिखाई दीं। इनमें अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर और ओरी (ओरहान अवत्रामणि) भी शामिल रहे।

अंशुला ने इस खास मौके की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखी। उन्होंने कहा, "चूड़ा, कलीरे और आशीर्वाद... यही वह पल था, जब सब कुछ सचमुच वास्तविक लगने लगा। हर कलीरे पर प्यार, खुशी और जादू जैसे आशीर्वाद अंकित हैं। जब मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने इन्हें मेरी कलाई पर बांधा, तो उन्होंने मुझे यही शुभकामनाएं दीं।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस परंपरा का सबसे खूबसूरत हिस्सा यह है कि जब कलीरा किसी पर गिरता है, तो उन सभी आशीर्वादों को आगे बढ़ाने की बारी मेरी होती है। यह याद दिलाता है कि प्यार बांटने और आगे बढ़ाने के लिए होता है।"

इससे पहले अंशुला ने अपनी मेहंदी सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए अपनी बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का भी आभार जताया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेहंदी के रंग, मस्ती, प्यार और यादों से भरे इस खास दिन को मेरी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए जाह्नवी और खुशी, आपका दिल से धन्यवाद। आपने हर छोटी-बड़ी बात का जिस तरह ध्यान रखा, उससे मैं बिना किसी चिंता के इस पल को पूरी तरह जी सकी और खुद को बेहद खास महसूस किया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story