फीफा विश्व कप स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले के लिए पुर्तगाल टीम डलास पहुंची

फीफा विश्व कप स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले के लिए पुर्तगाल टीम डलास पहुंची
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल की टीम फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन के खिलाफ अपना राउंड ऑफ 16 मुकाबला खेलने के लिए डलास पहुंच गई है। स्पेन और पुर्तगाल का बेहद रोमांचक मुकाबला डलास स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाना है।

डलास, 5 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल की टीम फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन के खिलाफ अपना राउंड ऑफ 16 मुकाबला खेलने के लिए डलास पहुंच गई है। स्पेन और पुर्तगाल का बेहद रोमांचक मुकाबला डलास स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाना है।

पुर्तगाली फुटबॉल एसोसिएशन ने इंस्टाग्राम पर टीम के पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में क्रू मेंबर खिलाड़ियों के साथ फोटो ले रहे हैं। कई फैंस एयरपोर्ट पर भी पहुंचे, और टीम के आइकॉन रोनाल्डो के नाम के नारे लगाते हुए टीम का स्वागत किया।

पुर्तगाल ने क्रोएशिया को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं, स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है।

फुटबॉल की दुनिया में स्पेन और पुर्तगाल के बीच हमेशा से एक जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती रही है। स्पेन ने 2010 का फीफा विश्व कप जीता था। स्पेन ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल को 1-0 से हराया था। 2018 एडिशन में दोनों टीमों के बीच का ग्रुप स्टेज का मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा था। रोनाल्डो ने इस मैच में हैट्रिक गोल लगाया था।

दोनों देशों के बीच अब तक कुल 41 मैच हुए हैं। स्पेन और पुर्तगाल 12-12 बार विजयी रहे हैं। 12 मैच ड्रॉ रहे हैं।

पुर्तगाल और स्पेन के बीच होने वाले मैच में 41 साल के रोनाल्डो और 18 साल के लामिन यामल के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। पुर्तगाल के रोनाल्डो का संभवतः यह आखिरी विश्व कप है। वह अपनी टीम को पहला विश्व कप दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं। रोनाल्डो इस संस्करण में अब तक तीन गोल कर चुके हैं। यामल को स्पेन फुटबॉल टीम और इस खेल के भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देखा जाता है। अपना पहला विश्व कप खेल रहे इस खिलाड़ी ने राउंड ऑफ 32 में अपना पहला विश्व कप गोल किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 9:09 PM IST

Tags

Next Story