Box Office Collection: क्या 'अल्फा' को मिला वीकएंड का फायदा? 'बेबी डू डाई डू' ने फिर किया निराश, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्या अल्फा को मिला वीकएंड का फायदा? बेबी डू डाई डू ने फिर किया निराश, जानें बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई सारे बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुई है। वहीं शुक्रवार को आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल सेंट्रीक फिल्म 'अल्फा' ने अच्छी शुरुआत की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई सारे बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुई है। वहीं शुक्रवार को आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल सेंट्रीक फिल्म 'अल्फा' ने अच्छी शुरुआत की है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का कलेक्शन शुरू से काफी निराशाजनक रहा है। वीकएंड पर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने एक बार छलांग लगाई है।

अल्फा कलेक्शन

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की अदाकारी से सजी फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शिव रवैल के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में मामूली उछाल आया है। दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले दिन इसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दो दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

बेबी डू डाई डू

हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे दिन इसने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 53 लाख रुपये कमाए थे। पेड प्रीव्यू में इसने 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 1.34 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है।

वेलकम टू द जंगल

'वेलकम टू द जंगल' की दूसरे शनिवार को कमाई बढ़ी है। इसने नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को इसने 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 105 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे कलाकार हैं।

Created On :   5 July 2026 10:46 AM IST

Tags

Next Story