Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शेयर कीं मेहंदी सेरेमनी की सुंदर झलकियां, बोलीं- 'जान्हवी-खुशी ने सरप्राइज दिया'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जिंदगी के नए सफर की शुरूआत करने जा रहे हैं। सोमवार 6 जुलाई को वे रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाएंगी। शादी की प्रीवेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं। अंशुला ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें अंशुला काफी खुश और सुंदर नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -तीजन बाई के निधन से देशभर में शोक की लहर, राष्ट्रपति मुर्मु और अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुख
अंशुला ने शेयर किया पोस्ट
अंशुला कपूर ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी वाली पोशाक के बारे में बताया और इसके खूबसूरत डिजाइन आदि की डिटेल दी। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि मेहंदी सेरेमनी पर बहनों- जान्हवी कपूर और खुशी ने एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया। अंशुला कपूर ने आगे लिखा है, 'इस ड्रेस ने मेरा दिल जीत लिया, वहीं उस दिन मानो मेरी सांसें ही रुक गईं। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने पूरी मेहंदी सेरेमनी को एक सरप्राइज के तौर पर प्लान किया था। मुझे पता था कि कोई सेलिब्रेशन होने वाला है, लेकिन मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने क्या सोचा है। इतने बेशुमार प्यार के बीच इन सब चीजों को होते हुए देखना, एक ऐसी याद है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी'। बता दें कि खुशी और जान्हवी निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटियां हैं।
यह भी पढ़े -तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- 'उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति'
ब्लू लहंगा में सुंदर दिखी अंशुला
अंशुला ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'मैं अपनी मेहंदी के लिए ऐसी ड्रेस चाहती थी, जो परिवार का सम्मान करे, जिससे मैं जुड़ने जा रही हूं। यह शानदार ब्लू लहंगा पटोला की शानदार विरासत से प्रेरित है और साथ ही इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क को भी खूबसूरती से शामिल किया गया है। ये दोनों ही कलाएं गुजरात की टेक्सटाइल विरासत से गहराई से जुड़ी हुई हैं।
सोनम कपूर ने शेयर की स्टोरी
अंशुला की चचेरी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि खुशी के मौके पर पूरा कपूर परिवार साथ में है और एंजॉय कर रहा है।
Created On :   5 July 2026 11:38 AM IST












