Aamir Gauri Wedding: एक-दूजे के हुए आमिर खान और गौरी स्प्रैट, 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने एक्टर, सामने आई शादी की तस्वीर

एक-दूजे के हुए आमिर खान और गौरी स्प्रैट, 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने एक्टर, सामने आई शादी की तस्वीर
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बने हैं। आज उन्होंने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से अपने घर पर शादी कर ली है। आमिर और गौरी की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बने हैं। आज उन्होंने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से अपने घर पर शादी कर ली है। आमिर और गौरी की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। जिसमें कपल बेहद ही सुंदर लग रहे हैं और परिवार के सदस्य इस मौके पर कपल के साथ में ही नजर आएं हैं। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने आमिर का बधाईंया देना शुरु कर दिया है।

शादी की पहली तस्वीर आई सामने

आमिर और गौरी की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। इसमें आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर रजिस्टर्ड मैरिज करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच में आमिर की तीसरी पत्नी गौरी का बेटा भी मौजूद है। वहीं आमिर की बाईं तरफ उनका बेटा आजाद नजर आ रहा है। आजाद के पीछे मां जीनत बैठी है। परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

ये खास महमान हुए शामिल

इस खास मौके पर एक्टर की बेटी आयरा खान और बेट जुनैद खान भी पापा के साथ मौजूद रहे। वहीं फिल्म 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे हैं। आमिर खान के दोस्त राज ठाकरे अभिनेता की शादी में पहुंचें हैं। इरफान पठान ने बारिश के बीच पैप्स को पोज दिए। इस दौरान अंबानी परिवार से भी लोग इस शादी में मौजूद रहे।

कौन हैं आमिर की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 सालों से जानते हैं।

Created On :   5 July 2026 2:47 PM IST

Tags

Next Story