Ali Fazal-Richa Chadha Movie: बड़े पर्दे पर पहली बार बनेगी अली फजल और ऋचा चड्ढा की जोड़ी, ऐसी होगी फिल्म की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अली फजल और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा पहली बार पर्दे पर एक-दूसरे के अपोजिट एक जोड़ी की तरह नजर आने वाले हैं। फुकरे फ्रेंचाइजी में साथ काम करने के बावजूद दोनों को अब तक कभी लीड रोल के रूप में नहीं देखा गया। अब वे एक नई सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। एक्टर-राइटर-डायरेक्टर शशि वर्मा की आने वाली फिल्म में कपल साथ नजर आएगा। कपल ने इसको लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की तस्वीरें सामने आ गई है।
यह भी पढ़े -परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
अली और ऋचा आखिरकार पहली बार एक साथ एक बिना नाम वाली सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसे सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस बना रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे। दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को एक्टर-राइटर-डायरेक्टर शशि वर्मा डायरेक्ट करेंगे। शशि वर्मा पहले 'बाला', 'गुंजन सक्सेना' और 'कटहल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उन्होंने 'AK47' और 'मुर्गा ट्रॉफी' जैसी फिल्में लिखी हैं। अभी फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू होगी और इसे अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़े -पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी
अली बोले- मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अली फजल ने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सबसे अच्छी कॉमेडी ईमानदार किरदारों और असल लगने वाली स्थितियों से बनती है। जैसे ही मैंने यह स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे पता चल गया कि इसमें कुछ खास है। ऋचा के साथ स्क्रीन पर एक बिल्कुल नया तालमेल आजमाना भी रोमांचक है। मैं सच में उस चीज का इंतज़ार कर रहा हूं जो हम साथ मिलकर बनाएंगे। शशि सर के काम को मैं हमेशा से फॉलो करता रहा हूं और उनके साथ काम करना मेरी हमेशा से इच्छा रही है। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का यह भी एक बड़ा कारण है।’
Created On :   6 July 2026 4:11 PM IST












