Rubina Dilaik And Hina Khan Talk Show Troll: ट्रोलर्स के निशाने पर आया हिना खान और रुबिना दिलैक का नया टॉक शो, फैंस तक बोले- ‘मोहल्ले की आंटी की तरह बातें'

ट्रोलर्स के निशाने पर आया हिना खान और रुबिना दिलैक का नया टॉक शो, फैंस तक बोले- ‘मोहल्ले की आंटी की तरह बातें
टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक और हिना खान अपने नए टॉक शो के कारण ट्रोल हाे रही हैं। इस शो की बातचीत फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पसंद आई। इस वजह से दोनों एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी किया गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक और हिना खान अपने नए टॉक शो के कारण ट्रोल हाे रही हैं। इस शो की बातचीत फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं पसंद आई। इस वजह से दोनों एक्ट्रेसेस को ट्रोल भी किया गया है। तो बता दें कि, रुबिना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने नए शो ‘POV’ का एक वीडियो शेयर किया। इसमें रुबिना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला भी नजर आए। साथ ही हिना खान और उनके पति रॉकी भी मौजूद दिखे। यह चारों शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला जैसी टीवी एक्ट्रेसेस की पिछली कंट्रोवर्सी पर चर्चा कर रही थीं। दोनों को लेकर अपने विचार जाहिर कर रही थीं।

फैंस ने इस वजह से किया ट्रोल

जब फैंस ने हिना खान और रुबिना के टॉक शो का वीडियो देखा तो उन्होंने खरी-खोटी सुना दी। दरअसल, यह दोनों ही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं, दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इन्हें इस तरह से दूसरों एक्टर्स की कंट्रोवर्सी पर बात करते देख, फैंस को अच्छा नहीं लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें खूब ट्रोल किया। कई यूजर्स का कहना था कि यह चुगली करने का नया तरीका है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि ये एक्ट्रेसेस को मोहल्ले की आंटी जैसी बातें कर रही हैं।

हिना खान सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आईं। वहीं रुबिना दिलैक सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में नजर आईं। ये दोनों एक्ट्रेसेस कई रियलिटी शो भी कर चुकी हैं।

Created On :   9 July 2026 6:18 PM IST

Tags

Next Story