Jana Nayagan: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सेंसर बोर्ड से पास, जानें कब होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ लंबे समय से विवादों में है। इस फिल्म ने लोगों को काफी उम्मीदें थी क्योंकि ये फिल्म विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है। फिल्म को जनवरी महीने में रिलीज होना था। लेकिन इस फिल्म के साथ कई विवाद जुड़ गए, फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी रही, साथ ही कोर्ट के चक्कर भी मेकर्स ने काटे। अब विजय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म को सेंसर ने पास कर दिया है।
यह भी पढ़े -जब आरडी. बर्मन ने परवीन सुल्ताना की आवाज पर जताया भरोसा, 'हमें तुमसे प्यार कितना' बन गया अमर गीत
फिल्म को मिली ‘ए’ रेटिंग
इंडिया टुडे मुताबिक फिल्म 'जना नायकन' को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ रेटिंग के साथ पास किया है। सेंसर से पास होने के बाद फिल्म की अवधि अब 3 घंटे 3 मिनट है। गुरुवार को एक्स अकाउंट पर कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर योर्क सिनेमाज ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिरकार, हमारे अपने थलापति विजय ‘जन नायकन’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कनाडा में यॉर्क सिनेमाज द्वारा यह फिल्म रिलीज की जाएगी। 24 जुलाई से सिनेमाघरों में फिल्म ‘जन नायकन’ धूम मचाएगी। एक शानदार थिएटर अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।
यह भी पढ़े -'स्लो मोशन का किंग' अभिनेता राघव जुयाल 10 जुलाई को को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे, आसान नहीं रहा है सफर
क्या था विवाद
एक्टर विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रख रहे थे। अब वह तो तमिलनाडु के सीएम भी बन चुके हैं। ऐसे में उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' होने वाली थी, यह 9 जनवरी को रिलीज होनी थी। लेकिन इसे सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला था। ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने मद्रास हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपना केस वापस ले लिया। फिल्म से फिर सेंसर बाेर्ड के पास पहुंची लेकिन इसी बीच यह ऑनलाइन लीक भी हो गई। इन तमाम-उतार चढ़ावों को पार करके अब जाकर ‘जन नायकन’ सेंसर बोर्ड से पास हो सकी है।
Created On :   9 July 2026 6:51 PM IST












