Reality Show Alliance: तलाक के 5 साल बाद शो ‘अलायंस’ में मिले सोहेल खान और एक्स पत्नी सीमा, शादी टूटने को लेकर लिया खुद पर पूरा ब्लेम

तलाक के 5 साल बाद शो ‘अलायंस’ में मिले सोहेल खान और एक्स पत्नी सीमा, शादी टूटने को लेकर लिया खुद पर पूरा ब्लेम
सोहेल खान रियलिटी शो ‘अलायंस’ में बतौर प्रतियाेगी शामिल हुए थे। हाल ही में इस शो में उनकी पूर्व पत्नी सीमा भी नजर आईं। दोनों के तलाक को 5 साल हो चुके हैं। शो पर सोहेल ने सीमा से अपने दिल की बात कह दी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय कुणाल खेमू का शो अलायंस चर्चा का विषय बना हुआ है। शो ‘अलायंस’ का कॉन्सेप्ट काफी हटकर है, यहां पर हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। हाल ही में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने एंट्री ली। शो में उनकी एंट्री से काफी चर्चा हुई अब उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो में एंट्री ले चुकी हैं। सीमा को शो में देखकर सोहेल खुश नजर आए। साथ ही उन्होंने अपनी शादी में जो भी कोई गलती हु उसकी जिम्मेदारी ली है।

बता दें कि सीमा और सोहेल खान की शादी 1998 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं। बेटों के नाम योहान और निर्वाण है। सीमा और सोहेल की शादी 25 साल चली थी। दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला ले लिया था।

सीमा की एंट्री पर कुणाल खेमू ने क्या कहा?

सीमा सजदेह की एंट्री पर कुणाल खेमू ने सोहेल खान से पूछा कि आपको इन्हें यहां देखकर कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल ने कहा, 'लवली. मैं इस खूबसूरत लेडी के साथ 25 साल रहा हूं। और मैं ये स्वीकार करता हूं नेशनल टीवी पर अगर हमारे बीच में को भी गलती हुई हो तो मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।' ये सुनकर कुशल टंडन कहते हैं- सीटी मार दो फिर वहां बैठे सभी लोग तालियां बजाते हैं।

सीमा दिल्ली से बिलॉन्ग करती हैं वो फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं। यहीं उनकी मुलाकात सोहेल से हुई थी दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर उन्होंने डेटिंग शुरू की। सोहेल संग शादी को लेकर सीमा की फैमिली बिल्कुल रेडी नहीं थी। फिर सोहेल और सीमा ने घर से भागकर शादी की। उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी की। बाद में घरवालों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था हालांकि, शादी के 25 साल बाद दोनों अलग हो गए।

Created On :   9 July 2026 12:49 PM IST

Tags

Next Story