Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल', कॉकटेल 2 का रहा ऐसा हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई सारे बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुई है। बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सुस्ती का माहौल दिखा। अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल सहित सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई। बावजूद इसके आलिया भट्ट की अल्फा ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अल्फ को बराबरी की टक्कर दे रही है।
अल्फा कलेक्शन
आलिया भट्ट की अल्फा बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रही है। मंगलवार को इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन बुधवार को फिर इसकी रफ्तार धीमी हो गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अल्फा ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2.85 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ अल्फा की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 44.95 करोड़ रुपये हुई है।
वेलकम टू द जंगल की कमाई
अहमद खान निर्देशित और अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावत सहित 30 स्टार्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई भी दूसरे हफ्ते में मंदी झेल रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 2.35 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 122.90 करोड़ रुपये हुई है।
'बेबी डू डाई डू' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छोटे स्तर पर बनी हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' अभी तक अपने दर्शक तलाश रही है। फिल्म ने बीते 6 दिनों में से एक भी दिन कमाई के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। कल बुधवार को इसने 53 लाख की कमाई की, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 3.11 करोड़ का हो गया है।
कॉकटेल 2 की कमाई
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर और होमा अदजानिया निर्देशित कॉकटेल 2 भी तीसरे हफ्ते में दम तोड़ती नजर आ रही है। इस फिल्म के लिए अब लाखों में कमाई करना भी मुश्किल हो रहा है। बता दे कि सैकनिल्क की अर्ल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इसके बाद फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 93.90 करोड़ रुपये हो गई है।
Created On :   9 July 2026 10:58 AM IST












