Lock Upp Season 2: तलाक के खुलासे के बाद ‘लॉकअप’ पहुंचे गौरव खन्ना, इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, वीडियो वायरल

तलाक के खुलासे के बाद ‘लॉकअप’ पहुंचे गौरव खन्ना, इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, वीडियो वायरल
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कई सारे टर्न एंड ट्वीस्ट आ रहे हैं नए नए खुलासे हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कई सारे टर्न एंड ट्वीस्ट आ रहे हैं नए नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों शो में शिल्पा शिंदे ने एंटरी मारी। जिसके बाद पूरे शो के एक्वेशन बदल गए। हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। अब नए रिलीज हुए प्रोमो में खुद गौरव खन्ना विजिटर के रूप में शामिल होते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘लॉकअप' में गौरव की एंट्री

टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने आखिरकार ‘लॉकअप सीजन 2’ में एक विजिटर के तौर पर एंट्री कर ली है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि उन्हें देखते ही आकांक्षा चमोला काफी इमोशनल हो जाती हैं। कई दिनों से उनके शो में आने की चर्चा चल रही थी, जिसे अब आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया गया है। गौरव की एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में आकांक्षा ने शो में खुलासा किया था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। अब फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो में आमने-सामने आने के बाद दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या बात करते हैं।

‘लॉकअप सीजन 2’ के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान ‘विजिटिंग आवर्स’ शुरू होने का ऐलान करती हैं, जबकि सभी कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर बंद होते हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सभी यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि पहला विजिटर कौन होगा। फराह कहती हैं, ‘विजिटिंग आवर्स शुरू हो चुके हैं। आज सबसे मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर।’ कुछ ही देर बाद गौरव खन्ना की एंट्री होती है। वह पहले एक कविता सुनाते हैं और फिर सीधे अपनी पत्नी आकांक्षा के पास जाते हैं। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं- ‘बैंड बजा दिया तूने,’ जिसे सुनकर आकांक्षा इमोशनल हो जाती हैं।


Created On :   9 July 2026 3:38 PM IST

Tags

Next Story