Bhai Tera Star Hai Trailer: ‘भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, स्ट्रगलिंग एक्टर के रोल में नजर आए राघव जुयाल

‘भाई तेरा स्टार है का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, स्ट्रगलिंग एक्टर के रोल में नजर आए राघव जुयाल
फिल्म किल से अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव जुयाल अब बतौर लीड हीरो अपनी पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे। फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म किल से अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव जुयाल अब बतौर लीड हीरो अपनी पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आएंगे। फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है। अब मेकर्स ने 'भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज

‘भाई तेरा स्टार है' का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में राघव लंदन में रहने वाले एक ऐसे एक्टर के रोल में हैं, जो काम पाने के लिए महनत कर रहा है। ट्रेलर में राघव जुयाल का मजाकिया अंदाज और उनकी दमदार कॉमिक टाइमिंग देखने को मिली है। ट्रेलर के कई सींस काफी मजेदार हैं, जिनमें राघव की एनर्जी देखने लायक है।

इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी अग्रवाल हैं। फिल्म में राघव जुयाल और संजय कपूर के साथ-साथ चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।

Created On :   9 July 2026 4:20 PM IST

Tags

Next Story