Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में गोविंदा की एंट्री, बंदूक की गोली लेकर पहुंचे हीरो नंबर 1, बोले- 'सुनीता मेरे सीने पर मारना चाहती थी'

लॉक अप 2 में गोविंदा की एंट्री, बंदूक की गोली लेकर पहुंचे हीरो नंबर 1, बोले- सुनीता मेरे सीने पर मारना चाहती थी
'लॉक अप 2' का अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। शो में गोविंदा नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि वो गोली लेकर आए हैं, क्योंकि उनकी पत्नी और कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा उन्हें मारना चाहती थी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो 'लॉक अप 2' में आए दिन कोई न कोई बड़े धमाके देखने को मिल रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में एक्टर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आकांक्षा से अलग होने की बात सबके सामने बताने को लेकर सवाल भी किया। वहीं, अब शो में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की एंट्री भी होने वाली है जिसका प्रोमो सामने आया है।

'लॉक अप 2' में बंदूक की गोली लेकर पहुंचे गोविंदा

गोविंदा शो मि विजिटर के तौर पर जाएंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने नए प्रोमो शेयर किया है, जिसमें गोविंदा होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मस्ती करते नजर आए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वो शो में अपने साथ 'गोली' लेकर आए हैं। इसके बाद गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर कहती थीं कि वो उन्हें सीने में गोली मारना चाहती हैं, इसलिए वो उनके लिए गोली ही लेकर आ गए। दरअसल, साल 2024 में गोविंदा के मुंबई वाले घर पर उनके पैर में गलती से गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी थी. गोविंदा ने इसी घटना को लेकर शो में खुद का मजाक उड़ाया।

शो के एक और एपिसोड में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा, 'इसे यहां सिर्फ मुझे परेशान करने के लिए लाया गया है। मेरी जगह खुद को रखकर देखो कि मैं क्या झेल रही हूं वो मेरे पति हैं, उनके बारे में कोई कुछ नहीं कहेगा। अगर मेरे पति के 50 अफेयर भी हों, तो किसी और को उससे क्या लेना-देना? वो मेरे पति हैं और मैं उनकी पत्नी हूं।'

Created On :   10 July 2026 11:21 AM IST

Tags

Next Story