Viral Photo: कई साल बाद एक साथ नजर आए दिग्गज एक्टर रंजीत और प्रेम चोपड़ा, फैंस हुए खुश लिखा- 'दोनों स्वस्थ रहें मस्त रहें'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दो आइकॉनिक विलेन रंजीत और प्रेम चोपड़ा कई सालों बाद एक ही फ्रेम में साथ नजर आए हैं। यह तस्वीर खुद रंजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। रंजीत ने सोशल मीडिया पर प्रेम चोपड़ा के साथ अपनी कई यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। कई साल बाद दो आइकॉनिक विलेन को एक साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडया पर रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -जब धर्मेंद्र ने 'कल की हसीन मुलाकात' गाने में जोड़े अपने अंदाज के रंग, हेमा मालिनी ने सुनाया शूटिंग का खास किस्सा
रंजीत ने किया पोस्ट
रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेम चेपड़ा के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दो विलेन को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। इस खास तस्वीर के साथ रंजीत ने कैप्शन में लिखा, 'प्रेम चोपड़ा के साथ पुरानी यादें।
यह भी पढ़े -टीवी के पुराने ट्रेंड्स पर बोले विजयेंद्र कुमेरिया, 'अचानक शादी और जूम-जूम वाले ड्रामे दोबारा नहीं लौटने चाहिए'
फैंस ने किए ऐसे कमेंट
रंजीत और प्रेम चोपड़ा को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। कई फैंस ने दोनों की इस तस्वीर पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। तो कई फैंस ने दोनों को स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों स्वस्थ और मस्त हैं', दूसरे फैन ने लिखा, 'भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे और अच्छी सेहत प्रदान करे', एक और फन ने लिखा, 'एक ही फ्रेम में बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता।'
Created On :   10 July 2026 3:09 PM IST












