Dhamaal 4 X Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4', दर्शकों ने सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म धमाल 4, दर्शकों ने सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म का लेकर काफी बज बना हुआ था। अब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तो सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिव्यूज आने शुरु हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म का लेकर काफी बज बना हुआ था। अब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तो सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिव्यूज आने शुरु हो गए हैं। सोशल मीडिया पर मिल रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं से साफ हो चुका है कि अजय की यह फिल्म कॉमेडी, पुरानी यादों और भरपूर मनोरंजन के साथ वापसी कर चुकी है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं।

यूजर्स को कैसी लगी फिल्म

ट्विटर पर मिल रही अभी तक की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए 'धमाल 4' दर्शकों पसंद आ रही है। इसे एक मनोरंजक पारिवारिक फिल्म के रूप में सराहा जा रहा है। इसके साथ ही दर्शक 'धमाल 5' को मिले संकेत को लेकर भी काफी उत्सुक हैं।

कितनी मिली फिल्म को रेटिंग

X पर यूजर्स फिल्म को लेकर 5 में से 4 स्टार रेटिंग दे रहे हैं। कई यूजर्स ने 'धमाल 4' को एक बेहतरीन पारिवारिक कॉमेडी फिल्म बताया है, जिसमें पुराने कलाकार वापस आए हैं और पुरानी यादों को ताजा करने का भरपूर मौका मिला। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'धमाल 4' में कॉमेडी का डोज डबल हो गया है। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि बॉलीवुड में कॉमेडी का दौर लौट आया है

'वेलकम टू द जंगल' से किया कंपेयर

कुछ यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म में खूब हंसी-मजाक है और मनोरंजन भी भरपूर है। यह फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से तो बेहतर है। कई यूजर्स को 'धमाल 4' की कॉमेडी बेहद पसंद आई।


Created On :   10 July 2026 2:12 PM IST

Tags

Next Story