Gaurav Khanna and Akansha Chamola: गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला को लेकर कही चौंकाने वाली बात बोले-‘10 साल खेल गई मेरे साथ’, देखें वायरल वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आ रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस शो में कई सारे टर्न एंड ट्वीस्ट आ रहे हैं नए नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में ‘लॉकअप सीजन 2’ आकांक्षा ने खुलासा किया था कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक हो रहा है। इसके बाद उन्होंने एक और सीक्रेट रिवील करते हुए कहा था कि वो बाइसेक्शुअल हैं। अब इन सबके बाद उनके पति गौरव खन्ना शो में बतौर विजिटर शामिल हुए, जिसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें हुईं, जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।
यह भी पढ़े -'उन्होंने कभी टूटने नहीं दिया हौसला, हमेशा कहा- रुकना मत', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद
तलाक के खुलासे पर क्या बोले गौरव?
‘लॉक अप’ के दौरान गौरव खन्ना ने आकांक्षा के खुलासे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘इस समय यही सबसे बड़ी खबर बनी हुई है। हमने मई में तलाक को लेकर बात की थी, लेकिन लोगों को लगता है कि हमारा तलाक एक साल पहले ही हो चुका है। लोग कह रहे हैं कि वो बिग बॉस के लिए ऑडिशन दे रही थीं और मैं सिंपथी पाने के लिए ऐसा कर रहा था। हर कोई इस मामले में अपना हिस्सा लेना चाहता है। लोगों का रिएक्शन देखकर मैं काफी हैरान था। उन्हें जैसे जश्न मनाने का मौका मिल गया। कानूनी तौर पर तुम अभी भी मेरी पत्नी हो।’
यह भी पढ़े -'धमाल 4' (फिल्म रिव्यू) खजाना ढूंढने का एक बड़ा, जोरदार और बेहद मजेदार खेल, जो पूरे परिवार को खूब हंसाएगा!
Well said GK ye aurat khel gayi tumhare saath 10 saal 🥺
— Bharti💝 (@CurlyTales_20) July 9, 2026
More power to u Man🫶 U deserve all the happiness n success 🫂#GauravKhanna pic.twitter.com/Cc3EQMIRmV
जो 10 साल से मेरे साथ खेल गई...
इसके बाद गौरव, आकांक्षा को संभालते नजर आए, जब वह रोने लगीं। उन्होंने उन्हें रोने से मना किया और मजबूत रहने को कहा। साथ ही उन्हें शो जीतने पर ध्यान देने के लिए भी मोटिवेट किया। बाद में जब आकांक्षा ने उनसे पूछा कि क्या वह शो जीत सकती हैं, तो फराह ने बीच में बात काटते हुए कहा कि उन्हें गेम के बारे में किसी सलाह की जरूरत नहीं है। इस पर गौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘तुम्हें लगता है मुझे नहीं पता? जो 10 साल खेल गई मेरे साथ, वो कोई भी शो जीत सकती है।’
Created On :   10 July 2026 12:09 PM IST












