नई अटकलें: महाराष्ट्र में फिर तेज हुई ऑपरेशन टाइगर की चर्चा, मंत्री उदय सामंत ने कहा नहीं रुकेगा ऑपरेशन

महाराष्ट्र में फिर तेज हुई ऑपरेशन टाइगर की चर्चा, मंत्री उदय सामंत ने कहा नहीं रुकेगा ऑपरेशन
  • मनपा के नगरसेवकों का किया उल्लेख
  • मंत्री उदय सामंत ने कहा नहीं रुकेगा ऑपरेशन
  • मंत्री उदय सामंत ने कहा नहीं रुकेगा ऑपरेशन

Mumbai News. महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना (शिंदे) द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों को अपने साथ जोड़ने के बाद राजनीतिक हलकों में नई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच राज्य सरकार में मंत्री और शिवसेना (शिंदे) वरिष्ठ नेता उदय सामंत के नए बयान ने इस मामले को और हवा दे दी है। सामंत ने एक सभा में कहा कि ऑपरेशन कभी बंद नहीं होगा। महानगरपालिका के नगरसेवक हों, महाविकास आघाड़ी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद या पूर्व सांसद। सभी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना (शिंदे) से जुड़ते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में शिंदे गुट ने ठाकरे गुट के छह सांसदों और एक विधान परिषद सदस्य को अपने पाले में शामिल किया था। पिछले दो महीनों में कुल सात जनप्रतिनिधियों के पार्टी में आने से शिंदे की रणनीति चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच यह भी दावा किया गया कि नाशिक महानगरपालिका के कुछ नगरसेवक भी शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उद्धव गुट ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें अफवाह बताया है। अब मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि ऑपरेशन टाइगर कभी बंद नहीं होगा। यह हर दिन चलता रहेगा। महानगरपालिका के नगरसेवक हों, महाविकास आघाड़ी के विधायक और सांसद सभी एकनाथ शिंदे के साथ आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली से लेकर सावंतवाड़ी तक शिवसेना (शिंदे) का विस्तार हो रहा है। सामंत के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा

'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार तथा रायगड जिले के पालकमंत्री पद को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस बीच नाशिक में नगरसेवकों के शिंदे गुट में जाने की अटकलों के बीच उद्धव गुट सक्रिय हो गया है। 10 से 12 नगरसेवकों के दल बदलने की चर्चाओं के बाद उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने सभी नाशिक के नगरसेवकों को 'मातोश्री' पर बैठक के लिए बुलाया है

Created On :   14 July 2026 8:04 PM IST

Tags

Next Story