नियुक्ति को चुनौती: तटकरे ने कहा - सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष पद की चुनौती को कानूनी प्रक्रिया के तहत ही दिया जाएगा जवाब

तटकरे ने कहा - सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष पद की चुनौती को कानूनी प्रक्रिया के तहत ही दिया जाएगा जवाब
  • नोटिस में नहीं है कोई दम
  • सुनील तटकरे बोले- नोटिस में कोई दम नहीं
  • सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी एकजुट

Mumbai News. राकांपा (अजित) अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की नियुक्ति को चुनौती देने के बाद पार्टी ने इस पर गंभीर रुख अपनाया है। राकांपा (अजित) प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि उन्हें नोटिस में कोई ठोस आधार नजर नहीं आता। हालांकि, पार्टी इस मामले में कानूनी सलाह लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल पार्टी नेता और राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने दावा किया था कि सुनेत्रा पवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति नियमों के अनुरूप नहीं हुई और इसे अवैध बताया था। हालांकि नोटिस सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई कि हो सकता है कि इसके पीछे पार्टी के भीतर किसी बड़े नेता का समर्थन है।

सुनील तटकरे बोले- नोटिस में कोई दम नहीं

इस पूरे मामले पर पार्टी सांसद सुनील तटकरे ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें नोटिस में कोई ठोस आधार नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में कानूनी सलाह लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। तटकरे ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक पूरी तरह नियमों के अनुसार आयोजित की गई थी। फिर भी हम इस नोटिस की कानूनी वैधता की जांच कराएंगे, कानूनी विशेषज्ञों से राय लेंगे और उसके बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी एकजुट

सुनील तटकरे ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय में नोटिस में कोई तथ्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सामूहिक निर्णय के तहत किया गया था और पार्टी पूरी तरह सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट है। तटकरे ने यह भी कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से कामकाज होता है और संगठन में सभी निर्णय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिए जाते हैं। तटकरे ने राज्य सरकार में वित्त विभाग को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग अजित गुट के हिस्से का विभाग है, लेकिन फिलहाल इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर जल्द ही पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेगा। उम्मीद है कि इस मुद्दे का समाधान जल्द निकलेगा

Created On :   14 July 2026 8:14 PM IST

Tags

Next Story