सख्त कार्रवाई: गांधीसागर तालाब के पास युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद

गांधीसागर तालाब के पास युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद
  • गांधीसागर तालाब के पास कार्रवाई
  • एक युवक को देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

Nagpur News. क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा शाखा ने गांधीसागर तालाब के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल मोहम्मद साबिर (26), निवासी भूतिया दरवाजा, दशहरा रोड, महाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6.15 बजे से रात 7.35 बजे के बीच सामाजिक सुरक्षा शाखा की टीम गणेशपेठ थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांधीसागर तालाब की दीवार के पास एक युवक के हथियार लेकर मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी किसी गंभीर संज्ञेय अपराध को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा था। साथ ही उसने शहर में लागू प्रतिबंधात्मक आदेश का भी उल्लंघन किया था।

इस मामले में गणेशपेठ थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई के लिए आरोपी को गणेशपेठ पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा शाखा के पुलिस निरीक्षक दर्शन पाटील के मार्गदर्शन में एपीआई शिवाजी ननवरे, नायब सिपाही शेषराव राऊत तथा पुलिसकर्मी अश्विन मांगे, कुणाल मसराम और समीर शेख ने की।

Created On :   16 July 2026 7:48 PM IST

Tags

Next Story