नागपुर मनपा: सभापति अश्विनी जिचकार ने कहा - अवैध मोबाईल टॉवर पर तत्काल कारवाई करें

सभापति अश्विनी जिचकार ने कहा - अवैध मोबाईल टॉवर पर तत्काल कारवाई करें
  • स्थापत्य व प्रकल्प विशेष समिति की बैठक में निर्देश
  • टॉवर लगाने वाली कंपनियों से 5 दिनों में सभी दस्तावेज लेने की प्रक्रिया करने का निर्देश

Nagpur News. महानगरपालिका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मोबाईल टॉवर लग चुके है। इन टावर के संदर्भ में मनपा प्रशासन से सर्वसमावेशक नीति तैयार कर अवैध और अनुमति प्राप्त मोबाईल टॉवर लगाने वाली कंपनियों से 5 दिनों में सभी दस्तावेज लेने की प्रक्रिया करने का निर्देश महानगरपालिका की स्थापत्य व प्रकल्प विशेष समिति सभापति अश्विनी जिचकार ने गुरूवार को दिया। मनपा मुख्यालय में आयोजित समिति की बैठक में उपसभापति प्रदीप पोहाणे ने शहर में मोबाईल कंपनियों के 862 मोबाईल टॉवर स्थापित करने की जानकारी देते हुए कहा कि इनमें से 431 मोबाईल टॉवर अवैध पाएं गए है।

जोन कार्यालयों से अवैध टॉवर को लेकर मोबाईल कंपनियों को नोटिस पा देने की जानकारी दी जाती है। शहर में मौजूद अवैध टॉवरों पर मनपा के नियमाें के तहत कारवाई करने की आवश्यकता भी उपसभापति पोहाणे ने बताई। इस पर सभापति अश्विनी जिचकार ने अवैध जगह पर स्थापित मोबाईल टॉवर बनाने, टॉवर की मजबूतीऔर वर्तमान स्थिति समेत मोबाईल कंपनियों के पास मौजूद अनुमति के दस्तावेजों को मनपा कार्यालय में 8 दिनों में जमा करने का निर्देश दिया। इसके साथ राजस्व नुकसान का आकलन कर सर्वसमावेशक नीति को तैयार करने का भी निर्देश अश्विनी जिचकार ने दिया।

बैठक में शहर के बाजार क्षेत्र में मौजूद दुकानों की संख्या और प्राप्त होने वाले राजस्व को लेकर भी सभापति जिचकार ने जानकारी मांगी। मनपा की दुकाने दूसरों को हस्तांतरित होने पर मनपा को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलने और बाजार विभाग के राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का भी निर्देश दिया। डीपीडीसी अंतर्गत शहर में जारी विकास कामाे की विधानसभा मतदारसंघ के मुताबिक जानकारी देने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर नगरसेवक चंद्रकांत खंगार, कुमुदिनी गुडधे, दुर्गेश्वरी कोसेकर, महेंद्र धनविजय, मो. मुजतबा मुस्तफा अंसारी, विद्या कन्हेरे, नगररचना विभाग के सहायक संचालक ऋतुराज जाधव, सहायक आयुक्त विजय थूल, धनंजय जाधव, नरेंद्र बावनकर, राजकुमार मेश्राम, विकास रायबोले, बाजार अधीक्षक महेंद्र बोबडे समेत अन्य उपस्थित थे।

Created On :   16 July 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story