नीट पेपर लीक केस: कांग्रेस ने फास्ट ट्रैक गठन पर उठाए सवाल, तो भड़क गए बीजेपी नेता, कहा आंदोलन में घुसकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा के बाद भी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा क्या किसी बच्चे ने फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात रखी थी? क्या किसी पार्टी ने रखी थी? जिन बातों को लेकर देश में मांग ही नहीं है। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं और जो असली मांग है, जिसको लेकर सारा विपक्ष लड़ाई लड़ रहा है उन बातों का तो पीएम मोदी संज्ञान ही नहीं ले रहे हैं। सांसद हुड्डा ने आगे हमारी मांग है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और पुलिस की बर्बरता के पीछे जो जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई हो।
यह भी पढ़े -सिंधिया ने बीजेपी कैंडिडेट की जीत का दिया भरोसा, नीट पेपर लीक पर बोले छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के सोनम वांगचुक के लिए "अन्ना पार्ट टू" और "सरकार के साथ पर्सनल डील" वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा जिस आदमी ने इतने दिनों तक बिना किसी रोक-टोक के अनशन किया, शांति से छात्रों की मांगें उठाईं। डीप्टी सीएम मौर्य ने कांग्रेस, सपा और आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा आप ने उस आंदोलन में घुसकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। जो हालात शांति से संभाले जा सकते थे, उन्हें इन लोगों ने शांति भंग की हालत में पहुंचा दिया है। उन्होंने आगे कहा अब इन सब को यह मान लेना चाहिए कि उनका राजनीतिक भविष्य अंधेरे में है। देश की जनता को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एएनआई से कहा कहा बातचीत से ही फैसला निकलेगा। अपराधियों ने अपराध किया और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो रही है, आगे (पेपर लीक)ऐसा ना हो, इसके लिए संवाद जरूरी है, इसके लिए विवाद जरूरी नहीं है।
Created On :   24 July 2026 5:01 PM IST












