Dharmendra Pradhan's Resignation: देवेंद्र फडणवीस लेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जगह! अमित शाह के साथ मीटिंग के लिए दिल्ली हुए रवाना

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सियासी गलियारों में इस मीटिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मोदी कैबिनेट में बदलाव को लेकर है।
कहा जा रहा है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद श्रीकांत शिंदे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े -धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, खड़गे बोले-छात्रों के संघर्ष के आगे झुकी केंद्र सरकार
इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दावा किया था कि देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया है, उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं, फडणवीस को शिक्षा मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वो चाहती हैं कि उनके पति महाराष्ट्र में ही रहें।
Created On :   25 July 2026 4:28 PM IST














