Dharmendra Pradhan's Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के सपोर्ट में उतरे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, कहा - 'पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी'

धर्मेंद्र प्रधान के सपोर्ट में उतरे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, कहा - पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी
नीट पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने आज (शनिवार) केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधान के फैसले का समर्थन करते हुए उनके इस्तीफे को निस्वार्थ सेवा बताया है।

नितिन नवीन ने शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी उनके इस फैसले के साथ मजबूती से खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधान को उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

BJP अध्यक्ष ने कहा, 'केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार लाने और ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाई।'

व्यापक हितों को प्राथमिकता देते हुए, उनका पद त्यागने का निर्णय सार्वजनिक जीवन में उनकी ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानकों को दर्शाता है। पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान जी के साथ पूरी तरह खड़ी है। मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

Created On :   25 July 2026 5:00 PM IST

Tags

Next Story