Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संग अखिलेश-प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, लोकतंत्र की बताई जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले में हो रहे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष ने इसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजते हुए कहा है कि छात्रों का भविष्य पहले है। उनके इस्तीफा देने के बाद विपक्ष लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि आज वो दिन है जब लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है। मेरा मानना है कि ये भारत के युवाओं की जीत है।
क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
प्रियंका गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आज 25 जुलाई 2026 वह दिन है जब हमारे लोगों ने अपना देश वापस लेना शुरू कर दिया है। मेरा मानना है कि यह भारत के युवाओं की जीत है। मुझे उनमें से हर एक पर गर्व है। उन पर आंसू गैस छोड़ी गई और उन्हें लाठियों से पीटा गया। आज यह हमारे युवाओं ने साबित कर दिया है। वे अपने विश्वास पर अड़े रहे, जो उनके हिसाब से सही था
'ये युवाओं की बहुत बड़ी जीत है'- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है कि 'जहां-जहां ये खबर पहुंची, लोगों ने खुशियां मनाई है। ये जिद क्यों की गई? ये फैसला पहले ही लिया जा सकता था। सरकार ने खुद स्वीकार किया था कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है। कैमरे के सामने आप बोलते थे लेकिन ज़ेन-जी की ताकत को देखते हुए आपको भी मोबाइल सीधा करना पड़ा और आधी रात को आपने संदेश दिया। ये नई पीढ़ी के लोगों के लिए बड़ी जीत है और सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि शिक्षा को लेकर सरकार को बहुत गंभीरता से सोचना पड़ेगा, पेपर लीक ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। ये युवाओं की बहुत बड़ी जीत है'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे पर राहुल गांधी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
Created On :   25 July 2026 4:18 PM IST













