Weather Update: असम में हजारों परिवार प्रभावित, जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की घटनाएं, IMD ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

असम में हजारों परिवार प्रभावित, जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की घटनाएं, IMD ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है, उसमें असम, जम्मू-कश्मीर और नागालैंड शामिल है। यहां पर तेज बारिश होने से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने हालात बिगड़ दिए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान पर बताई जा रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।

कई गांवों का टूटा संपर्क

इन हादसों के कारण कई लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी। ऐसे में लोगों को एक्टीव करने की सलाह दी है। लगातार बारिश होने की वजह से कई सड़कें टूट गई है, कई पुल हुए क्षतिग्रस्त और बिजली व मोबाइल नेटवर्क भी नुकसान पहुंचाया है। कई गांवों का दूसरे इलाकों का संपर्क कट गया है।

लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बारिश की वजह से हुई घटनाओं पर लगातार राहत और बचाव टीमें काम कर रही है, लेकिन कई जगहों पर ज्यादा पानी और मलबा गिर जाने की वजह से पहुंचना कठिन है। सबसे ज्यादा घटनाएं असम से सामने आ रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर और नागालैंड में भी हालात दोबारा से पटरी पर लौटने के लिए समय लग सकता है।

असम में 6 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

इन राज्यों में सबसे ज्यादा असम प्रभावित हुआ है। यहां पर बाढ़ आने के कारण 41 लोगों की जान चली गई है, जबकि करीब 6.53 लाख इससे प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ जाने से कई इलाकों में पानी फैल रहा है। इससे हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों और सुरक्षित स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और नागालैंड के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है। इससे कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर हैं।

Created On :   25 July 2026 6:25 PM IST

Tags

Next Story