CJP-BJP Joint Press Conference: 'सभी प्रदर्शनकारी अपने घर जाएं...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी ने प्रोटेस्ट खत्म करने का किया ऐलान, सरकार के साथ हुई जॉइंट पीसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने इस प्रोटेस्ट को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास ने सरकार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। साथ ही बताया है कि सरकार ने हमारी मांगें पूरी कर ली हैं। ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी ने कहा है कि फ्यूचर में कोई भी एक्शन नहीं लिया जाएगा। मंगलवार तक गारंटी लिखित में भी मिल जाएगी। 1 करोड़ के मुआवजे को लेकर सहमति बनाई जा रही है, एग्जाम रिफॉर्म की बात भी की गई है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी
सीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि 'हमने सरकारी डेलीगेशन के साथ 3 राउंड की बातचीत की। जंतर-मंतर पर हमारा प्रोटेस्ट, जो कई दिनों से चल रहा था, उसकी तीन मेन डिमांड थीं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रोटेस्टर्स और ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ फाइल किए गए सभी लीगल केस, वो FIR वापस ली जाएं और प्रोटेस्टर्स या ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ भविष्य में कोई केस फाइल न किया जाए। हमारी तीसरी डिमांड थी कि NEET पेपर न होने के बाद जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया, उन्हें 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए शामिल था। अभी कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है। इसका मतलब है कि हमारी पहली डिमांड मान ली गई है।'
यह भी पढ़े -सीजेपी की पेंडिंग मांगे और क्या होगी आगे की रणनीति? सरकार के सामने आर्थिक मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर की वापसी की रखी शर्त
तीन में से दो मांगें पूरी, तीसरी पर विचार
सौरभ दास ने आगे कहा है कि 'हमारी दूसरी मांग थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR, सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि सभी भाजपा शासित और भाजपा सहयोगी राज्यों में, वापस ली जाएं। यह भी हमारी दूसरी मांग थी। सरकार ने वह मांग भी मान ली है। इसके अलावा, जल्द ही FIR वापस ले ली जाएंगी। सरकार ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह दर्ज सभी FIR की कॉपी शेयर करेगी, हमारी पिछली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 15 से 20 FIR दर्ज की गई थीं। हमें वे कॉपी किसी भी हाल में तीन से चार दिनों में मिल जाएंगी। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जल्द ही FIR वापस ले ली जाएंगी। यह समझते हुए हमने सरकार के साथ एक ड्राफ्ट शेयर किया है जो एक लिखित गारंटी है। सरकार ने कहा है कि वह इसे मंगलवार तक हमारे साथ शेयर करेगी। हमें उम्मीद है कि मंगलवार तक हमें इन FIR और भविष्य की किसी भी कार्रवाई के बारे में सरकार की गारंटी मिल जाएगी।'
यह भी पढ़े -'सभी प्रदर्शनकारी अपने घर जाएं...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी ने प्रोटेस्ट खत्म करने का किया ऐलान, सरकार के साथ हुई जॉइंट पीसी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले जेपी नड्डा?
जेपी नड्डा ने कहा है कि 'आज हमारी लंबी बातचीत हुई। वे एक लिखा हुआ ड्राफ्ट लाए थे जिसमें उन्होंने आंदोलन में चल रहे केस के बारे में 4 पॉइंट्स रखे थे। इसके साथ ही, हमने बाकी 2 मांगों पर भी बात की: कोई बदले की कार्रवाई न की जाए, मुआवजा दिया जाए और उनके 5 पॉइंट वाले चार्टर पर विचार किया जाए। हम उन्हें FIR की कॉपी देंगे और कोई कार्रवाई नहीं होगी। दूसरी बात जो कही गई है, वह यह है कि मुआवजे के बारे में, सरकार ने साफ कहा है कि हमें भी सहानुभूति है। हम सभी ने कहा है कि नियम और कानून के हिसाब से मुआवजा होगा, जो भी ज़्यादा से ज़्यादा हो सकेगा, उन्हें दिया जाएगा।'
प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में सीजेपी ने प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान कर दिया है। सीजेपी ने सभी प्रदर्शनकारियों को वापस घर जाने के लिए कह दिया है।
Created On :   25 July 2026 6:02 PM IST












