Dharmendra Pradhan Resignation: एक इस्तीफे से नहीं चलेगा काम! धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने ली चुटकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थकों में खुशी की लहर है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बयान सामने आया है।
यह भी पढ़े -धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के बाद एक्स पर बदली अपनी प्रोफाइल, शिक्षा मंत्री को हटाया, अब केवल MP संबलपुर लिखा
कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की
सोशल मीडिया एक्स पर कन्हैया कुमार ने एक पोस्ट ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है। धर्मेंद्र गए, अब नरेंद्र की बारी है।" अपने पोस्ट में कन्हैया कुमार ने आगे लिखा है, "यह जवाबदेही" की शुरुआत है…जारी रहेगा।"
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत, अभिजीत दिपके बोले-हमने कर दिखाया
कन्हैया कुमार ने एक्स पर किया था पोस्ट
बता दें, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने से पहले कन्हैया कुमार ने शनिवार सुबह एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था, "मित्रों, न न friends… आपकी उम्र से डबल एक्सपीरियंस इस रंगा-बिल्ला को झूठ बोलने, अफवाह फैलाने, भड़काने और दंगा कराने का है। ये अब गुड कॉप-बेड कॉप खेल रहे। एक फ्रंट कैमरा से फ्रेंडली हो रहा और दूसरा बैक डोर से स्टूडेंट्स को पिटवा रहा, गिरफ्तार कर रहा, धमकियां दिलवा रहा।"
Created On :   25 July 2026 4:46 PM IST













