अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या होगा 'कॉकरोच' का अगला कदम, कांग्रेस या आप में जाने की अटकलें तेज या होगी अमेरिका वापसी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 25 जुलाई 2026... केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ से कॉकरोच जनता पार्टी की जीत के बाद अब अभिजीत दिपके के पॉलिटिकल करियर को लेकर चर्चांए हो रही हैं। सीजेपी प्रोटेस्ट पर नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सोशल मीडिया से दिल्ली की सड़कों पर उतरी कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। जंतर मंतर पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में हुए प्रोटेस्ट और सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के सामने केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़े -असम में हजारों परिवार प्रभावित, जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की घटनाएं, IMD ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
सीजेपी प्रोटेस्ट के सामने केंद्र सरकार ने टेके घुटने
लिहाजा, 12 साल में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ यह पहला और बड़ा सफल आंदोलन साबित हुआ है। सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर करने के लिए अभिजीत दिपके को क्रेडिट दिया जा रहा है। स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सफल होने के बाद अब अभिजीत दिपके चर्चांओं में हैं। दरअसल, सवाल यह है कि अब अभिजीत दिपके आगे क्या करेंगे। क्या यह आंदोलन उनका आखिरी होगा या भविष्य में उनके राजनीति में आने की कोई संभावना हैं। आइए जानते हैं अभिजीत दिपके के फ्यूचर प्लांस से जुड़े सवाल
यह भी पढ़े -बिहार में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सियासत, भाजपा ने बताया राष्ट्र निर्माण का अध्याय, राजद ने कहा छात्र आंदोलन की जीत
अभिजीत दिपके के करियर से जुड़े 5 सवाल
पहला सवाल
भविष्य में छात्रों के लिए फिर आंदोलन करेंगे अभिजीत दिपके? सीजेपी ये ऐलान कर ही चुकी है कि वो शिक्षा में रिफॉर्म्स पर फिर से चर्चा करेगी। तो, क्या अभिजीत दिपके इसी तरह छात्रों की आवाज बनते रहेंगे?
दूसरा सवाल
क्या छात्र आंदोलन के बाद अभिजीत दिपके कांग्रेस में शामिल होंगे? इस आंदोलन के बाद से दिपके के पॉलिटिकल करियर को लेकर बातें होने लगी हैं। जाहिर सी बात है कि हर बड़े दल की कोशिश होगी कि वो उसका हिस्सा बन जाएं। जिस तरह राहुल गांधी उनके आंदोलन के दौरान एक्टिव रहें हैं तो क्या वो दिपके को कॉन्ग्रेस में शामिल होने का न्योता देंगे?
तीसरा सवाल
कांग्रेस नहीं तो फिर क्या, अगर दिपके राजनीति में उतरेंगे तो क्या फिर से आम आदमी पार्टी से अपने करियर की शुरुआत करेंगे या कांग्रेस के साथ जाएंगे? वो पहले भी आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। अरविंद केजरीवाल भी उनके आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
चौथा सवाल
चूंकी बीजेपी ने दिपके की मांगें मान ली हैं, तो वो बीजेपी का भी चेहरा युवा चेहरा बन सकते हैं। अगर बीजेपी के साथ जुड़ते हैं तो उसके लिए अभिजीत दिपके की क्या स्ट्रेटेजी होगी?
पांचवा सवाल
पॉलिटिक्स नहीं तो क्या अमेरिका वापस जाएंगे अभिजीत दिपके? हाल ही में उन्होंने कहा था कि वो आराम से अमेरिका की हॉस्टल लाइफ जी रहे थे। तो, क्या इस आंदोलन से जुड़ा मकसद पूरा होने के बाद दिपके वापस अमेरिका जाएंगे और अपनी पुरानी लाइफ में ही ढल जाएंगे।
Created On :   25 July 2026 7:17 PM IST












