Tej Pratap Yadav Detain: दूसरी बार पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, भीड़ को उकसाने के लगे आरोप?

दूसरी बार पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, भीड़ को उकसाने के लगे आरोप?
लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) चीफ तेज प्रताप यादव को शनिवार देर शाम फिर हिरासत में लिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) चीफ तेज प्रताप यादव को शनिवार देर शाम फिर हिरासत में लिया है। इससे पहले उन्हें दोपहर को छात्र प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया था। लेकिन अब तेज प्रताप यादव को किस मामले में पकड़ा है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सिटी एसपी की गाड़ी में बैठे

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को देर शाम तेज प्रताव यादव पटना के एक मॉल में घूम रहे थे, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इस दौरान उनके साथ में सिटी एसपी भी दिखाई दे थीं। जब तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया जा रहा था, उस दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवाब नजर आए थे।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पुलिस लालू यादव के बेटे को गाड़ी में बैठती है तो उस समय वहां मौजूद लोगों ने पुलिस से पूछा कि उन्हें कहां पर लेकर जा रहे हैं? उन लोगों ने ये भी कहा कि सर की अपनी गाड़ी है। बताया जा रहा है कि उन्हें थाने की गाड़ी में नहीं, बल्कि एसपी की गाड़ी में ले जाया जा रहा था। तेज प्रताप यादव ने पुलिस से पूछा कि हमारी गाड़ी है उसे कौन लेकर आएगा। इस पर पुलिस का कहना है कि अनके लोग खुद गाड़ी लेकर साथ में चलेंगे।

सूत्रों ने गिरफ्तारी पर क्या कहा?

हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया है? लेकिन सूत्र जानकारी के मुताबिक कहते हैं कि शनिवार को पटना बंद के दौरान एग्जीबिशन रोड पर तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की है। उन्होंने आगे कहा कि जब उन्हें दिन में पकड़ा गया था, तो किसी कारण से छोड़ दिया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनपर भीड़ को उकसाने के आरोप लगे हैं।

Created On :   25 July 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story