CJP ON New Education Minister: 'जल्द होगी मुलाकात', प्रह्लाद जोशी के शिक्षा मंत्री बनने पर कॉकरोच जनता पार्टी की पहली प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रह्लाद जोशी सौंप दिया है, जिनके पास पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन व नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय है। नए शिक्षा मंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर कॉकरोच पार्टी की ओर से कहा गया कि उनसे जल्द ही मिलेंगे।
'युवाओं के हित में लें फैसले'
न्यूज एजेंसी एएनआई ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास से पूछा कि नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को बनाया गया है, इस पर आपका क्या कहना है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमारी जो चिंताएं और मांग थी वो सरकार ने मान ली हैं। हमारी मांगों को पूरे देश के युवाओं का सपोर्ट मिला है, इस वजह से आंदोलन को पूरे देश से समर्थन मिला। जो भी शिक्षा मंत्री बने, वो यह ध्यान रखे कि युवा सब देख रहे हैं। वो जवाब भी मांगेगे तो अच्छा काम करिए, युवा के हित में फैसले लीजिए।'
कॉकरोच पार्टी प्रवक्ता ने आगे कहा, 'पेपर लीक रोकिए और हमारी 5 सूत्रीय सिफारिशों को जल्द लागू करें, जो हमारे मांग-पत्र में बताई गई है। सरकार ने वादा किया है कि वह एक माह के अंदर हमसे मिलेंगे, तो देखों फिर क्या होता है।'
वहीं शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी के सामने क्या चुनौतियां होगीं? इस पर बात करें तो सबसे बड़ा चैलेंज उनके लिए छात्रों का भरोसा बहाल करना होगा। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और धांधली पर लगाम लगाने का काम बेहद संवेदनशील है। देखना होगा कि वो इसमें कितने सफल हो पाते हैं।
Created On :   25 July 2026 10:25 PM IST














