CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले ओवैसी? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर PM मोदी को घेरा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। शनिवार को उन्होंने मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की तरफ से रणनीति स्पष्ट कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दिए इस्तीफे पर भी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़े -धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का अगला प्लान, प्रवक्ता आशुतोष रांका ने किया खुलासा
छात्र आंदोलन पर दी प्रतिक्रिया
असदुद्दीन ओवैसी ने छात्रों के आंदोलन पर कहा, "सलाम करता हूं जिन्होंने जंतर मंतर पर बैठकर ऐसा मंत्र पढ़ा कि पीएम मोदी को रात के अंधेरे में वीडियो बनाना पड़ा।" उन्होंने शिक्षा मंत्री के दिए इस्तीफे को युवाओं की जीत बताया है। साथ प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। सपा चीफ को लेकर उन्होंने कहा, "अब हम दरी बिछा कर नीचे नहीं बैठेंगे, अगर अखिलेश कुर्सी पर बैठेगा, तो हम सामने पैर पर पैर डाल कर बैठू कर हक की बात करूंगा।"
AIMIM की यूपी में रणनीति
AIMIM प्रमुख ने बताया कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवा उम्मीदवारों को उतारेगी। ऐसे उन्होंने जनसभा में वादा किया है। वे कहते हैं कि युवा प्रत्याशी बेबाकी से लोगों की नुमाइंदगी करेंगे। इस दौरान ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया है। उनका कहना है, "हमारी कोशिश ये होगी कि जब 2029 में चुनाव हों, तो भारत का प्रधानमंत्री 80 साल का शख्स आपकी नुमाइंदगी नहीं करेगा, बल्कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसकी उम्र लगभग 42 या 45 साल हो. यही हमारा लक्ष्य है।"
यह भी पढ़े -सीजेपी आंदोलन के आयोजकों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी जेपी नड्डा
बुलडोजर एक्शन पर भड़के
असदुद्दीन ओवैसी ने मस्जिदों और अन्य संस्थाओं पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कहा, "यूपी के राजस्व विभाग ने ठाकुरद्वारा इलाके में 36 मस्जिदें, मदरसे, कब्रिस्तान को बुलडोजर करने की लिस्ट बनाई है, यहां का विधायक कौन है, क्या कर रहे हैं? बाबा बोलेंगे 80-20, सपा वाले बोलेंगे 20 हमारे जेब में है। हम किसी के जेब में नहीं हैं। हम किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, हमारी लड़ाई इंसाफ, हिस्सेदारी की लड़ाई है।"
Created On :   26 July 2026 12:08 AM IST













