Neha Rathore On Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर ने ली चुटकी, एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा - 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर ने ली चुटकी, एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा - अगला नंबर इथेनॉल वाले का...
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हैं। इस बीच भोजपुरी लोक गायिका और राजनीतिक व्यंग्यकार नेहा सिंह राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए जो टिप्पणियां की है वे वायरल हो रहा है। उनके बयान पर समर्थक और विरोधी दोनों अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नेहा सिंह राठौर ने नितिन गडकरी पर साधा निशाना

नेहा सिंह राठौर ने कहा, "अभी अभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अगला नंबर इथेनॉल वाले का है। ऐसा कोई कह रहा था।" इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, "NDA सरकार में भी इस्तीफ़े होते हैं!" नेहा सिंह राठौर ने आगे कहा, "धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है, तो क्या अब हम राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के बारे में बात करें?"

नेहा सिंह राठौर के इन बयानों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक तरफ उनके समर्थक उनकी टिप्पणी को सरकार पर राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग उनके बयान की आलोचना भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके पोस्ट को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

केंद्र सरकार पर हमलावर विपक्ष

बता दें, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष के कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अलग-अलग राजनीतिक दल इस घटनाक्रम को अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। इसी बीच नेहा सिंह राठौर का यह बयान भी चर्चा का विषय बन गया है।

बता दें, नेहा सिंह राठौर एक सिंगर हैं। वह अपने अपने गीतों के जरिए मंहगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी और सरकार की नाकामियों पर न केवल सवाल उठाती हैं, बल्कि धारदार व्यंग भी करती हैं। वह बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं। इनके गीत बिहार में का बा?, UP में का बा? और UP सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी।

Created On :   26 July 2026 12:35 AM IST

Tags

Next Story