Pappu Yadav: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पप्पू यादव का आया पहला रिएक्शन, बोले सत्य, न्याय और संघर्ष की जीत हुई

डिजिटल डेस्क, पटना। नीट पेपल लीक के बाद कई दिनों से सीजेपी पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा अड़ी थी। इसी शनिवार (25 जुलाई) को इस्तीफा दे दिया। उनके पद छोड़ने के बाद कई विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसी बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और कन्हैया कुमार ने सरकार पर निशाना साधा है और कुछ मांगे भी रखी हैं।
पप्पू यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताया। उन्होंने कहा, सत्य, न्याय, संघर्ष की जीत है। अहंकार और 56 इंची गुमान की हार है। जिंदाबाद छात्र-युवा GenZ साथियों, प्रधानमंत्री छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें!, जेल में बंद सारे छात्र साथियों की रिहाई हो, GenZ पर अत्याचार करने वालों पर कार्रवाई हो। तभी आंदोलन की पूर्णाहुति होगी। उन्होंने युवा की आवाज को कोई दबा नहीं सकता है। वे तब तक आंदोलन करेंगे जब तक उनकी बाकी की मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं।
कन्हैया कुमार ने कहा आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। अभी और लड़ाई बाकी है क्योंकि इसके बाद पीएम मोदी का भी इस्तीफा लेना है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह जवाबदेही की शुरुआत है। जो संघर्ष शुरू हुआ है वह जारी रहेगा। कन्हैया के द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
केंद्र सरकार ने शनिवार को प्रह्लाद जोशी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ के कुछ ही घंटे बाद प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया है। पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने प्रह्लाद जोशी के मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है। बता दें, प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Created On :   26 July 2026 1:18 AM IST












