तेज प्रताप यादव: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने...केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर JJD पार्टी ने खुशी जाहिर कर सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, पटना। नीट पेपर लीक के मामलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी थी। शनिवार 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया है। उनके इस्तीफा देने के बाद कई दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसी बीच जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
तेज प्रताप यादव शनिवार (15 जुलाई) को छात्रों के समर्थन में उतर आए। इसी बीच केंद्रीय शिंक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हो गया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
विपक्ष के राजनीति करने पर बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में इस विचार को सदैव सर्वोच्च महत्व दिया। छात्र आंदोलन से प्रारंभ हुई सार्वजनिक जीवन की उनकी यात्रा देश के शिक्षा मंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंची। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के महत्व को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया।
धर्मेंद्र प्रधान को लेकर विनोद तावड़े ने कहा, आपके भविष्य के सार्वजनिक जीवन हेतु शुभकामनाएं और ये आशा है कि आपका "राष्ट्र प्रथम" का भाव विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए संकल्पित रहेगा।
बता दें, केंद्र सरकार ने शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ देने के कुछ ही घंटे बाद प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बना दिया। पीएम मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने प्रह्लाद जोशी के मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है। बता दें, प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Created On :   26 July 2026 1:56 AM IST












