सीजेपी प्रोटेस्ट: 'अपने बच्चों को कॉकरोच प्रदर्शन में नहीं, बल्कि गुरुकुल' छात्र आंदोलन पर आचार्य प्रमोद का कड़ा प्रहार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पूर्व कांग्रेस नेता और मुरादाबाद में स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तीखा प्रहार किया है। उनका कहना हैकि अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे भारत को तोड़कर विघटनकारी कॉकरोच बना जाएं तो अपने बच्चों को गुरुकुल भेजने की जरूरत है। अगर बच्चे कॉकरोच बनाकर इस राष्ट्र की एकता को खंडित करने कार्य करते है तो उनके लिए कोई भी रास्ता खुला है। जैसी आपकी इच्छा हो।
CJP के आंदोलन पर कड़ा प्रहार
आचार्य प्रमोद कृष्णम आगे कहते हैं कि सीजेपी के हुड़दंग को आंदोलन न कहें। लेकिन इस मामले में प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना बच्चा समझक माफ कर दिया है। उन्होंने ऐसा इसलिए करा, क्योंकि वे बुद्ध की करुणा, महावीर की अहिंसा और महात्मा गांधी के सत्य के रास्ते पर चलने वाले हैं। इस वजह से पीएम मोदी ने अपने माता-पिता को गाली देने वाले लोगों को माफ किया है। यह उनका बहुत बड़ा दिल है। लेकिन भारत की जनता इस कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों को कभी भी माफ नहीं करेगी।
राहुल गांधी और पप्पू यादव दी तीखी प्रतिक्रिया
कल्कि धाम के पीठाधीश्वर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा, "दिल्ली में एक नाट्य कला अकादमी है, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा। जब से राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं, तब से उनका इरादा देश की संसद को भी एक थिएटर बनाने का है।"
यह भी पढ़े -शिरसाट और कडू के दिपके और उनके परिवार से मिलने पर शिंदे नाराज, भाजपा ने भी उठाए सवाल, सीजेपी की विदेशी फंडिंग की जांच संभव
उन्होंने आगे पप्पू यादव को लेकर कहा, "मैं पप्पू यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि अगर वह थिएटर में ही काम करना चाहते हैं तो अब नवरात्र में रामलीला शुरू होगी। वह रामलीला में कालनेमि का पाठ करें या रावण का पाठ करें, लेकिन सनातन का अपमान करने का काम न करें।"
मौलाना जर्जिस के बयान पर किया पलटवार
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मौलाना जर्जिस के बयान पर पलटवार करते हुए बताया, "मैं मौलाना जर्जिस को मुसलमान नहीं मानता क्योंकि कोई भी मुसलमान दूसरे धर्मों का अपमान नहीं करता। अगर वह करता है तो वह मुसलमान नहीं है। इसलिए मौलाना जर्जिस को पहले इस्लाम की तालीम लेनी चाहिए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि भगवान मौलाना जर्जिस को माफी दें।"
Created On :   2 Aug 2026 10:40 PM IST








