Pappu Yadav Attacked In Delhi: सांसद पप्पू यादव पर शख्स ने फेंका जूता, समर्थकों ने पकड़कर पीटा, आरोपी के पास चाकू होने का किया दावा

सांसद पप्पू यादव पर शख्स ने फेंका जूता, समर्थकों ने पकड़कर पीटा, आरोपी के पास चाकू होने का किया दावा
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर एक शख्स ने हमला कर दिया। सांसद अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इस दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर एक शख्स ने हमला कर दिया। सांसद अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इस दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया। इसके बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने शख्स के साथ मारपीट की।

मेरी हत्या कोशिश की - पप्पू यादव

हमले के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू से उनकी हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, कुछ बाबा रोज कहते हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रूपये देंगे। हमने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गई है। उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

वाराणसी में दर्ज हुई FIR

इससे पहले पप्पू यादव और राहुल गांधी समेत विपक्ष के दो सांसदों के खिलाफ वाराणसी में एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने संसद भवन कैंपस में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जो नाटक किया, उससे सनातन का अपमान हुआ है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। FIR पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में कराई।

क्या है पूरा मामला?

मानसूत्र सत्र के 10वे दिन सांसद पप्पू यादव ने संसद भवन परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। वो भगवा कपड़े पहने साधु के वेश में संसद भवन पहुंचे। उन्होंने संसद मकर द्वार के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। वो दानपेटी भी अपने साथ लेकर पहुंचे थे।

इस दौरान एक शॉर्ट प्ले किया गया, पुजारी बने पप्पू यादव ने सांसदों से दान लेना शुरू किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ अन्य सांसदों ने उन्हें पैसे देने शुरू किए।

पप्पू यादव दान में मिले पैसों को पेटी की जगह अपने पास रख रहे थे। चोरी पकड़े जाने का नाटक कर सांसदों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक रूप से पिटाई भी की।

Created On :   2 Aug 2026 8:02 PM IST

Tags

Next Story