Congress MP Pramod Tiwari: अधूरे राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का जिक्र कर भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद, अशुभ था जिसके कारण हुआ नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने रविवार (2 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए हैं। प्रमोद ने कहा राम मंदिर भाजपा ने नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने बनवाए हैं। चुनाव को देखते हुए मोदी ने अधूरे मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की जो मेरे हिसाब से अशुभ होता है।
राम मंदिर पूरा होने से पहले ही लोकसभा चुनाव आ गए थे। जिसके कारण नरेंद्र मोदी के लिए मंदिर से ज्यादा महत्वपूर्ण चुनाव हो गया था। मंदिर का मंडप भी पूरा नहीं हुआ था, ध्वज भी नहीं फहराया गया था और कई धार्मिक प्रक्रियाएं अधूरी थी, इसके बावजूद भी प्राण प्रतिष्ठा कराई गई जो कि अशुभ था। इसी कारण भाजपा को लोकसभा चुनावों में बहुमत नहीं मिल सका।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी कहते हैं, "बीजेपी ने यह मंदिर नहीं बनवाया। यह मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बना जब यह बनकर तैयार हुआ, तब संसदीय चुनाव चल रहे थे। मोदी जी के लिए मंदिर से ज़्यादा ज़रूरी चुनाव लग रहे थे। अधूरे मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जो मेरे हिसाब से अशुभ था।
यहाँ तक कि भगवान राम ने भी जब यज्ञ किया था, तो अनुष्ठान शुरू करने से पहले अपने बगल में सीता जी की पत्थर की मूर्ति रखी थी। जब मोदी जी ने मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की, तो मैं वही चीज़ ढूँढ़ता रहा। मुझे वहाँ सीता जी नहीं दिखीं। तो, राम की सीता कौन थीं, और अब मोदी जी की सीता कौन हैं? इसका जवाब तो मोदी जी को ही देना चाहिए।"
Created On :   3 Aug 2026 1:44 AM IST








