जबलपुर न्यूज: भारतीय अरबपति सतीश सनपाल के खिलाफ यूएई में कड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फ्रीज हुई संपत्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई के भारतीय अरबपति बिजनेसमैन सतीश सनपाल (Satish Sanpal) के खिलाफ यूएई (UAE) प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) जांच के तहत उनकी संपत्ति को फ्रीज (Freeze) कर दिया है।
'द इकोनॉमिक टाइम्स' (The Economic Times) और इसके वैश्विक नेटवर्क द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी आलीशान व्यावसायिक संपत्तियां और वित्तीय लेनदेन अब गहन जांच के दायरे में हैं। सतीश सनपाल हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) में अपनी बेहद रईस और लैविश लाइफस्टाइल दिखाने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए थे।
यह भी पढ़े -रियल स्टेट से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में महेश बाबू को ईडी ने भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने को कहा
सतीश सनपाल की कहानी और विवाद
जबलपुर से दुबई का सफर- सतीश सनपाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने केवल 8वीं क्लास तक पढ़ाई की और महज 15-17 साल की उम्र में मां से ₹50,000 उधार लेकर किराने की दुकान शुरू की थी, जो फ्लॉप हो गई थी। ₹8,000 करोड़ का साम्राज्य: भारत में शेयर बाजार में बतौर कमीशन ब्रोकर काम करने के बाद वह बहुत कम पैसों के साथ दुबई चले गए। वहां उन्होंने रियल एस्टेट और सोने के व्यापार में हाथ आजमाया और देखते ही देखते ANAX Holding नाम की कंपनी खड़ी की, जिसकी वैल्यू लगभग 3 अरब डॉलर (करीब ₹25,000 करोड़ से अधिक) बताई जाती है।
यह भी पढ़े -मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी का एक्शन, 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच
चर्चा में रहने वाली रईसी
वह दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) में ₹100 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी तबिंदा सनपाल को 40 किलो सोना और अपनी एक साल की बेटी को ₹5 करोड़ की रोल्स रॉयस कार गिफ्ट करने का दावा कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Created On :   2 Aug 2026 11:15 PM IST










